एशिया कप से पहले पाकिस्तान ट्राई-सीरीज़ – कहां देखें लाइव

Shivam Seth
2 Min Read

पाकिस्तान की ट्राई-सीरीज़ एशिया कप से पहले – इंडिया और दुनिया भर में कहां देखें लाइव

कानपुर: पाकिस्तान क्रिकेट को एशिया कप से पहले उनकी टीम यूएई में एक महत्वपूर्ण ट्राई-सीरीज़ खेलने जा रही है। इस ट्राई-सीरीज़ में अफगानिस्तान और यूएई की टीमें भी हिस्सा लेंगी। तीन टीमों के बीच होने वाली यह ट्राई-सीरीज़ पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पाकिस्तान: ए स्पोर्ट्स, टेन स्पोर्ट्स और तमाशा ऐप पर लाइव कवरेज

अफगानिस्तान: लेमार टीवी

बांग्लादेश: टी-स्पोर्ट्स और टैपमैड

भारत (India): FanCode (OTT) और EuroSport (TV channel)

यूनाइटेड किंगडम (UK): ARY

नॉर्थ अमेरिका: Willow TV

अफ्रीका: SuperSport

बाकी दुनिया: Sports Central चैनल

क्यों महत्वपूर्ण है यह सीरीज़?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी कुछ दिन पहले बड़ा निर्णय लिया और कप्तान बाबर आज़म व ओपनर मोहम्मद रिज़वान को टीम कॉम्बिनेशन से बाहर कर दिया। अब यह सीरीज़ पाकिस्तान के लिए अपने नए कॉम्बिनेशन को जानने और दुनिया को यह दिखाने का मौका होगी कि उनका निर्णय सही था।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि पाकिस्तान को इस ट्राई-सीरीज़ में अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ हार मिलती है तो मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ेगा और बाबर-रिज़वान को वापस लाने की चर्चाएं तेज़ हो जाएंगी।

एशिया कप से पहले बड़ी परीक्षा

यह सीरीज़ न केवल वार्म-अप है बल्कि पाकिस्तान टीम की रणनीति की बड़ी परीक्षा है। अफगानिस्तान और यूएई जैसी टीमें भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उतावली होंगी। इस तरह क्रिकेट फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबले दिखाई देंगे।

Share This Article
1 Comment